राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाऊडेशन जोन 1B के प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचन्द सारस्वत का जोधपुर का दौरा

जोधपुर, २७ अप्रैल २०१६ । विप्र के प्रदेश अध्यक्ष ताराचन्द जी सारस्वत ने आज जोधपुर विप्र फाऊडेशन के पदाधिकारीगण से पुरे दिन विभिन्न विषयों पर गहन विचार विमर्श किया तथा जोधपुर विप्र के द्वारा गत वर्ष किये गये कार्यो के बारे मे जानकारी ली  ! सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक ताराचन्द जी सारस्वत जोधपुर विप्र फाऊडेशन के अध्यक्ष कैलाश सारस्वत के साथ रहे  ! 10 बजे से 2 बजे तक ताराचन्द जी सारस्वत साहब से मिलने वालों का तांता लगा रहा, जोधपुर महासचिव मण्डल दत्त जी जोशी,  उपाध्यक्ष अमित जी गोड़, सचिव रमेश जी गोस्वामी, राकेश जी सारस्वत, राजेश जी शर्मा, प्रविण जी शर्मा, महिला अध्यक्ष सपना जी शर्मा, युवा अध्यक्ष सूर्या जी गोड़ ,मोहित जी औझा ने प्रदेश अध्यक्ष जी से मुलाकात की ! प्रदेश सचिव जितेंद्र जी गोड़ ने भी इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया  ! ताराचन्द जी सारस्वत ने जोधपुर कार्यकारिणी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विप्र के उद्देश्य को पुरा करने के लिए तन मन धन से पुरे जोश के साथ जुड़ जाए,  आधे अधूरे मन से कार्य करने से सफलता नहीं मिलती, उन्होने प्रतिमाह कुछ न कुछ सामाजिक कार्य करने की अपील की ! प्रदेश अध्यक्ष जी ने विप्र फाऊडेशन के उद्देश्य के पत्रक , सदस्यता अभियान के फार्म, विप्र की डायरियाँ सहित विभिन्न स्टेशनरी पदाधिकारियो को दी  ! उन्होने  परशुराम जयन्ती पर विप्र फाऊडेशन जोधपुर द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली  ! पदाधिकारियो से मुलाकात के पश्चात ताराचन्द जी सारस्वत जोधपुर के कई प्रतिष्ठित विप्र बन्धुओ से उनके कार्यालय मे जाकर  विप्र फाऊडेशन के विभिन्न कार्यो तथा उद्देश्य के बारे में बताया तथा उनसे विप्र से जुडने के लिए निवेदन किया  !जोधपुर विप्र फाऊडेशन के लिए आज का दिन बहुत यादगार रहा  ! जोधपुर विप्र के सभी पदाधिकारी श्री ताराचन्द जी सारस्वत के व्यक्तित्व से अत्यंत प्रभावित हुए तथा श्री ताराचन्द जी सारस्वत के जोधपुर प्रवास से जोधपुर विप्र फाऊडेशन  को एक नई उर्जा, जोश, दिशा मार्गदर्शन मिला  !

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…