बीकनेर, 13 दिसम्बर 2017। विप्र फाउंडेशन युवाप्रकोष्ठ की बीकानेर ईकाई ने विप्र फाउण्डेशन के प्रकल्प "गौ संवर्द्धन" कार्यक्रम के तहत "गौ बचाओ" कार्यक्रम में मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और विरोध जताया। तत्पश्चात इसी कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर को निराश्रित गायों को सुरक्षित स्थान दिलाने के सम्बंध में ज्ञापन दिया। निराश्रित गायों की वजह से आए दिन दुर्घटनाए हो रही है और नगर निगम प्रशासन अपने स्तर पर इनकी कोई सुध नही ले रहा है। विफा युवाप्रकोष्ठ बीकानेर ईकाई के युवाप्रकोष्ठ के शहर जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र जाजड़ा ने बताया कि उदयरामसर, सुजनदेशर, वल्लभ गार्डन, नाल, सरेह नथानिया जयपुर बायपास के आस-पास गोचर भूमि (चरागाह) जिला प्रसाशन स्तर पर स्वीकृत कर चूका है किन्तु अभी तक उसका कोई पुख्ता इंतजाम नही हुआ है। युवाप्रकोष्ठ की बीकानेर ईकाई के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देते हुए जिला कलेक्टर से कहा कि बीकानेर की मुख्य सड़कों पर निराश्रित गायों और बछड़ों को अतिशिघ्र सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाये और उनके चारा-पानी की उचित व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा, युवाप्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता गोड, प्रह्लाद जोशी, मनीष जाजड़ा आदि विफा युवा मंच बीकानेर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विप्र फाऊन्डेशन युवाप्रकोष्ठ बीकानेर ईकाई के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…