राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाऊन्डेशन सागवाड़ा द्वारा श्री परशुराम जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

जोनल समाचार

सागवाड़ा, २५ मार्च २०१८। विप्र फाऊन्डेशन सागवाड़ा इकाई द्वारा १८ अप्रैल २०१८ को श्री परशुराम जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों को मूर्तरूप देने के लिए सागवाड़ा में एक बैठक रखी गयी। इस बैठक में आगामी श्री परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र फाउण्डेशन और सर्व ब्राह्मण के तत्वावधान में बहुमुखी कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया जिसमे हॉस्पिटल में फल और बिस्कुट का वितरण, रैली व झांकियों का आयोजन, भजन संध्याँ, कवि सम्मलेन, नशामुक्ति अभियान, लर्न एण्ड अर्न आदि के आयोजन शामिल है। बैठक में विफा के जिला उपाध्यक्ष श्री देवीलाल फलोत, सरंक्षक श्री विश्वनाथ पंड्या, कुबेरलाल जोशी, जितेंन्द्र लिमड़ी, विफा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप गामोठ, युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री श्री चिराग मेहता, श्री हरिमुख लिमड़ी, श्री भूपेश, श्री कमलेश सहित अनेक कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…