राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फॉउंडेशन भरतपुर की ओर से नारायण पूजा एवम गीता पाठ।

जोनल समाचार
विप्र फॉउंडेशन भरतपुर की ओर से नारायण पूजा एवम गीता पाठ।

भरतपुर, 17 सितम्बर 2020 । भरतपुर के मन्दिर बाबा शालिग्राम जी, नई मंडी, स्टेशन रोड़ में वेद पाठी आचार्यों द्वारा हवन सम्पन्न किया गया। सभी ने कोरोना के कारण काल को प्राप्त हुई समस्त दिवंगत आत्मा की शांति के लिये सभी ने सामूहिक आहुति दी। भगवान हरि ऐसी सभी आत्माओ को अपने श्री चरणों मे जगह दे कर मोक्ष प्रदान करे ऐसी प्रार्थना की। इस अवसर पर विप्र फॉउंडेशन युवा के प्रदेश अध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा ने कहा विप्र फॉउंडेशन का उद्देश्य ही सामाजिक समरसता को बढ़ाना है, विप्र फॉउंडेशन "सर्वे भवन्तु सुखिनः" के मंत्र को लेकर ही कार्य करता है। इसी क्रम में सर्व समाज के लोगो की जो अकाल मृत्यु हुई है, उन सब की आत्मा की शांति के लिए हम सब यहाँ प्रार्थना कर रहे हैं। ईश्वर हम सब की विनती स्वीकार करेंगे। कार्यक्रम में गंगाराम पाराशर, दयाचंद पचौरी, विनोद बिहारी भारद्वाज, इन्दुशेखर शर्मा, अभिषेक तिवारी, बृजभूषण पाराशर, ताराचंद शर्मा, सुरेश शर्मा, अमृत भारद्वाज, हरिओम शर्मा हरि, ओम प्रकाश शर्मा, बंटू भाई, विपुल शर्मा, अशोक शर्मा,देवाशीष भारद्वाज, उमेश पराशर, सौरभ भारद्वाज,राज कौशिक,अजीत भारद्वाज,कृष्णा शर्मा उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…