राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फॉउंडेशन भरतपुर द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रृद्धांजलि।

जोनल समाचार
विप्र फॉउंडेशन भरतपुर द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रृद्धांजलि।

भरतपुर, 14 फ़रवरी 2021 । विप्र फॉउंडेशन भरतपुर द्वारा शहीद स्मारक किला भरतपुर पर पुलवामा शहीदों एवं स्व. रिंकू शर्मा के लिए श्रद्धाजंलि सभा रखी गयी। शहीदों के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं स्व. रिकू शर्मा के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। यदि जल्दी ही रिकू शर्मा को न्याय नही मिला तो विप्र फॉउंडेशन भरतपुर उग्र आंदोलन करेगा। इस अवसर भरतपुर के प्रमुख समाजसेवी श्री गिरधारी जी तिवारी एवं विप्र फॉउंडेशन शहर के जिलाध्यक्ष श्री ब्रजभूषण पाराशर जी ने सभा की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विप्र फॉउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष युवा इन्दुशेखर शर्मा, विप्र फॉउंडेशन के प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी श्री दयाचन्द पचौरी, जिला समन्वयक श्री विनोद बिहारी भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमति बबिता शर्मा जी, प्रदेश सचिव (युवा) देवाशीष भारद्वाज, सुरेश शर्मा, केदारनाथ पाराशर, बंटू भाई, विपुल शर्मा, अशोक शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, देवो पण्डा, पवन पाराशर, राज कौशिक, देवांश शर्मा आदि उपस्थित रहे। विप्र फॉउंडेशन युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा ने कहा स्व. रिंकू शर्मा को न्याय दिलाने के लिए आगामी दिनों में विप्र फॉउंडेशन विविध संगठनों को साथ लेकर रोष प्रकट करने हेतु भरतपुर में केंडल मार्च निकालेगी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…