राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फॉउंडेशन युवा के कार्यालय का उदघाटन एवं महाराजा सूरजमल जी की जन्म जयंती मनाई गई ।

जोनल समाचार
विप्र फॉउंडेशन युवा के कार्यालय का उदघाटन एवं महाराजा सूरजमल जी की जन्म जयंती मनाई गई ।

भरतपुर, 13 फ़रवरी 2021। विप्र फॉउंडेशन युवा प्रकोष्ठ भरतपुर के कार्यालय का उदघाटन कप्तान कोलौनी, पुलिस लाइन के पास किया गया। विप्र फॉउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गंगाराम पाराशर जी एवं प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी श्री दयाचन्द पचौरी जी ने फीता काटा एवं प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ श्रीमती बबिता शर्मा जी भरतपुर आराध्य बांके बिहारी जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वल्लन किया । विप्र फॉउंडेशन (युवा) के प्रदेशाध्यक्ष श्री इन्दुशेखर शर्मा जी ने सभी का मुंह मीठा करा कर सभी का अभिनन्दन किया। इसके पश्चात हिन्दू धर्म रक्षक महाराजा सूरजमल जी की जन्मजयंती विप्र फॉउंडेशन युवा के कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉ. लोकपाल सिंह जी एवं श्री रोहित चोधरी जी रहे। अतिथियों ने महाराजा सूरजमल के चित्रपट पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया व उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं से सभी को अवगत कराया। इसके पश्चात यातायात चोराहा पर महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा पर विप्र फॉउंडेशन कार्यकारणी द्वारा माल्यापर्ण किया। विप्र फॉउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष युवा श्री इन्दुशेखर शर्मा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गंगाराम पाराशर जी, प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी श्री दयाचन्द पचौरी जी, जिला समन्वयक एडवोकेट श्री विनोद बिहारी भारद्धाज जी, प्रदेश महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ) श्री बबिता शर्मा जी, जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) श्री ताराचंद शर्मा जी, प्रदेश महामंत्री श्री अमृत भारद्वाज जी, प्रदेश सचिव युवा श्री देवाशीष भारद्धाज जी, जिलाध्यक्ष युवा श्री उमेश पाराशर जी, श्री देवांश शर्मा जी आदि उपस्थित लोगो ने महाराजा सूरजमल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…