राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फॉउंडेशन युवा प्रकोष्ठ भरतपुर ने विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री का किया स्वागत।

जोनल समाचार
विप्र फॉउंडेशन युवा प्रकोष्ठ भरतपुर ने विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री का किया स्वागत।

भरतपुर, 10 जनवरी 2021। आज दिनांक 10/1/2021को विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री श्री जुगल किशोर जी के 4 दिन के भरतपुर प्रवास पर दिल्ली से भरतपुर पधारे। भरतपुर रेल्वे स्टेशन पर विप्र फॉउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री इन्दुशेखर शर्मा के नेतृव में माला एवं साफ़ा पहिना कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने जय श्री राम के उद्घोष लगाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव (युवा) देवाशीष भारद्वाज , जिलाध्यक्ष (युवा) उमेश पराशर, जिला महामंत्री (युवा) तरुण लवानिया, जिला महामंत्री (युवा) राज कौशिक विप्र फॉउंडेशन युवा भरतपुर के आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री जुगल किशोर जी जिला विश्व हिन्दू परिषद व अन्य हिन्दूवादी संघटन राम लला के मंदिर निर्माण के लिए 1400 गांवो व कस्बो में हर हिन्दू से सम्पर्क करने जायेगे इस कार्य हेतु कार्यकर्ताओ का प्रबोधन करेगे ।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…