नोखा 2 जून 2017। 'विप्र संकल्प संवाद' के लिए पहुंचे विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा ने समाजजनों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए परस्पर समरसता और संकल्पबद्ध एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की पूर्वज पीढ़ी ने हमें गौरवशाली अतीत दिया है। अब वर्तमान पीढ़ी को तमाम चुनौतियों से निबटते हुए अपने गौरवशाली इतिहास को नए मुकाम पर पहुंचाना है। इसके पूर्व बीकानेर से नोखा शहर की यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्री सुशील ओझा और अन्य पदाधिकारीगण का सम्मान किया गया। नोखा पहुंचने पर समाज के अग्रणी जनों ने विप्र एकता जिंदाबाद के नारे गुंजाये। नोखा में संकल्प सम्बाद गोष्ठी को विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय मंत्री श्री भरतराम तिवाड़ी एवं श्री पवन पारीक, जोन-1 प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचंद सारस्वत, प्रदेश मंत्री श्री परमानंद ओझा, युवा मंच प्रदेशाध्यक्ष श्री रवि शर्मा, बीकानेर ज़िलाध्यक्ष श्री भँवर पुरोहित, ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष श्री रामेश्वर ज़ाजड़ा, राधेश्याम सुरावत, तहसील अध्यक्ष भँवरलाल सुरावत, आदि ने संबोधित करते हुए समवेत स्वरों में परस्पर विप्र एकता का संकल्प दोहराया। बताना प्रासंगिक है कि यहां शनिवार को गुर्जरगौड़ समाज द्वारा निर्मित 'महर्षि गौतम भवन' का लोकार्पण होगा। इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता पूनमचंद उपाध्याय ने की। तदुपरांत सुशीलजी एवं सभी साथियों ने कथा स्थल पहुँच कर व्यास पीठ का पूजन एवं कथा श्रवण किया। विप्र फ़ाउण्डेशन की ओर से गुर्जरगौड़ समाज के नव भवन पर ख़ूब बधाइयाँ दी गयी। इससे पूर्व विश्व विख्यात श्री करणी माता मन्दिर देशनोक पंहुचे सुशील ओझा ने समाज के सर्वांगिण विकास की कामना के साथ मातारानी के दरबार में मत्था टेका और उसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नोखा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भंवरलाल तावणियां, तोलाराम तावणियां, गजानंद जस्सु, रामेश्वरलाल जस्सु सहित अनेक विप्रगण उपस्थित थे।
'विप्र संकल्प संवाद' के लिए नोखा पहुंचे विफा के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…