राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा के मतदाता जागरूक पोस्टर का कलेक्टर ने किया विमोचन।

जोनल समाचार
विफा के मतदाता जागरूक पोस्टर का कलेक्टर ने किया विमोचन।

धौलपुर, 28 नवंबर 2020। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के पोस्टर का जिला कलेक्टर श्री आरके जयसवाल ने विमोचन किया। विप्र फाउंडेशन की ओर से निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए मतदाता शिक्षा जागरूकता एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके तहत जिला कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। इन पोस्टरों को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता जागरूक हो सके। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंकित शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन शहर निकाय चुनाव में कोविड-19 की गाइड लाइन का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूकता फैला रहा है। इसी क्रम में युवा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि आगामी 11 दिसंबर को निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया जाएगा इस दौरान श्री विवेक शर्मा, श्री राम नरेश पंचोली, श्री अभिषेक दुबे समेत अन्य युवा भी मौजूद रहे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…