कोलकाता, 29 नवम्बर 2019। विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.सुनील शर्मा, सी.ए. आज मुंबई से जमशेदपुर जाने के रास्ते कोलकाता पहुँचे। कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित संस्था के मुख्यालय भवन केशर कुँज में आपने दोपहर 3 से रात्रि 8 बजे तक का समय देकर विभिन्न कार्यों को देखा। डॉ.सुनील शर्मा ने कार्यालय की कार्यशैली और प्रबंधन पर संतोष जताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरतराम तिवारी, विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुधीर व्यास एवं विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा के साथ विचार विमर्श कर आगामी कार्यक्रमों को मूर्त रूप प्रदान किया। श्री भरतराम तिवारी ने बताया कि कार्यालय को सुचारु रूप से चलाने के लिए विप्र फाउंडेशन के समर्पित कर्मचारी वर्ग का योगदान रहा है।
विफा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.सुनील शर्मा, सी.ए. का कोलकाता आगमन।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…