राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा के सरंक्षक श्री बनवारीलालजी सोती को प्रदान किया "विवेकानंद सेवा सम्मान" ।

जोनल समाचार
विफा के सरंक्षक श्री बनवारीलालजी सोती को प्रदान किया "विवेकानंद सेवा सम्मान" ।

कोलकाता, 10 जनवरी 2021। कोलकाता के स्थानीय रथीन्द्र मंच पर आयोजित सम्मान समारोह में श्री बड़ा बाजार कुमार सभा पुस्तकालय, कलकत्ता ने पेंतीसवां विवेकानंद सेवा सम्मान कर्मयोगी श्री बनवारीलालजी सोती को प्रदान किया। इस आसार पर केंद्रीय जल-शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्था के अध्यक्ष श्री प्रेमशंकर त्रिपाठी व भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने अपने गरिमापूर्ण उद्गार व्यक्त किए। जीवन की प्रवंचनाओं से ऊपर उठ कर पुरुषार्थ से अर्जित धन को परमार्थ हेतु देकर अपने को कृतार्थ समझा, ऐसे आदरणीय श्री सोतीजी को सादर प्रणाम। विप्र फ़ाउन्डेशन के लिए आज बहुत हर्ष का विषय है की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संरक्षक आदरणीय बनवारीलाल जी सोंती का आज विवेकानंद सेवा सम्मान समारोह 2021 को माननीय केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के करकमलों द्वारा विवेकानंद सेवा प्रदान किया गया। सुविख्यात श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय द्वारा प्रवर्तित 35वें वर्ष का विवेकानंद सेवा सम्मान समारोह मे प्रधान अतिथि वरिष्ठ आयकर सलाहकार श्री सज्जन कुमार तुल्स्यान , प्रधान वक्ता होंगे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नयी दिल्ली के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री श्री संदीप काबरा उपस्थित रहे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…