राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा गुड़गाँव इकाई ने श्री परशुराम शोभायात्रा का किया भव्य आयोजन।

गुड़गांव, 26 मई 2019। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुड़गांव में 26 मई 2019 वार रविवार को सायं 3 बजे राज राजेश्वर भगवान श्री परशुरामजी की शानदार शोभायात्रा शहर में निकाली गई। विप्र फाउंडेशन गुरुग्राम, आदर्श ब्राह्मण सभा गुरुग्राम व श्री परसुराम ब्राह्मण सभा गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में यह शोभायात्रा आयोजित की गई। भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा प्रेम मंदिर रेलवे रोड़ गुरुग्राम से शुरू हो कर शिव मूर्ति से होती हुई सोहना चौक से सदर बाजार में प्रवेश हुई। पूरे रास्ते में जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया व जलपान की व्यवस्था भी विप्र बन्धुओ ने की। शोभा यात्रा डाकखाना चौक पहुंच कर रेलवे रोड से जैकबपुरा होती हुई रेलवे रोड से प्रेम मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में क्रमशः 40 और 30 बाजे वाले दो बैण्ड, ताशे नफीरी वालों की टीम, चार ढोल वाले, पांच घोड़े जिनमें बीच में भगवान परशुराम जी और दो घुड़सवार उनके आगे दो उनके पीछे पीछे चल रहे थे। एक फूल बग्गी पर भगवान परशुरामजी आसीन थे। एक सवारी में भगवान शिव पार्वती जी नृत्य कर रहे थे। एक सवारी में भगवान कृष्ण राधा रानी के साथ नृत्य कर रहे थे। शोभा यात्रा में एक D.J. लोगों के उत्साह के लिए साथ-साथ चल रहा था। इसके अतिरिक्त शोभायात्रा में भगवान परशुराम के सैकड़ो भक्तों का दल भगवान परशुरामजी की जय जयकार करते हुए चल रहा था। लगभग 100 मोटरसाइकिल पर सवार ब्राह्मण समाज के युवा यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। यह दृश्य अदभुत था। पूरा गुरुग्राम आज भगवान श्री परशुराममय हो गया। सभी ने आज एकता, अखण्डता व भाईचारे की मिसाल पेश की, ब्राह्मण एकता का परिचय दिया। शोभायात्रा में गुरुग्राम के हर ब्राह्मण बन्धु ने अपनी भागीदारी कुशलता व शांतिपूर्ण तरीके से निभायी ओर शोभायात्रा को सफल बनाया। आज की शोभायात्रा को सफल बनाने में सभी विप्रजनों का योगदान व भागीदारी काबिले तारीफ है। सभी भाइयों की एकता के बल पर शोभायात्रा विशाल शोभायात्रा बन गयी और पूरा गुरुग्राम भगवान परशुराममय हो गया। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ट ने शोभायात्रा में भाग लेने वाले सभी का दिल की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद दिया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…