राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा जोधपुर ने जैक डोरसे के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन।

जोनल समाचार

जोधपुर, 22 नवम्बर 2018। ट्विटर के मुख्य कार्यपालक जैक डोरसे द्वारा ब्राह्मणों के लिये  ट्विट पर अपमानजनक पोस्ट के खिलाफ जोधपुर पुलिस कमिश्नर श्री आलोक कुमार वशिष्ट जी को एक ज्ञापन सौंपा गया और तत्काल कार्यवाही की मांग की गयी। जैक के खिलाफ ब्राह्मण समाज को अपमानित करने, समाज को वर्गों में बांटने की कोशिश, जातीय संघर्ष पैदा करवाने का प्रयास, धार्मिक आस्था का अपमान, आजीविका पर प्रहार जैसे गंभीर आरोप लगाये गये है। इस ज्ञापन को देने के लिये VCCI के जोधपुर संयोजक नवीन जी जोशी, जोधपुर विफा इकाई के जिलाध्यक्ष श्री कैलाश सारस्वत, आई बी एफ जिलाध्यक्ष श्री राजेश सारस्वत, जोधपुर विश्वविद्यालय उपाधयक्ष श्री दिनेश पंचारिया के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सपना शर्मा, योगेश शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी और गणमान्य विप्रगण उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…