राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा, जोधपुर ने ११०० दीप प्रज्ज्वलित कर नववर्ष का किया स्वागत

जोनल समाचार

जोधपुर, १३ मार्च २०१८। जोधपुर के पावटा स्थित महर्षि दाधीच पार्क में बड़े उत्साह से नववर्ष का स्वागत किया। अवसर पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ११०० दीपक जला कर नये साल का भव्य स्वागत किया और एक-दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं व बधाई दी। मुख्य अतिथि जोधपुर महापौर श्री घनश्याम ओझा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन, जोधपुर के पदाधिकारियों ने आगामी भगवान श्री परशुराम जयन्ति पर प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की और शिक्षा, रोजगार आदि ज्वलंत मुद्दों पर महापौर श्री घनश्याम ओझा, जिलाध्यक्ष श्री कैलाश सारस्वत, जोधपुर ब्राह्मण समाज की प्रखर नैत्री श्रीमती कामिनी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रवि शर्मा ने अपने-अपने विचार रखे। निर्णय हुआ कि आगामी भगवान श्री परशुराम जयन्ति बड़े जोरशोर व उत्साह के साथ एवं महिला शक्ति की भागीदारी के साथ मनायी जायेगी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…