राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा जोन-१डी द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश दाधीच का सम्मान।

जोनल समाचार
विफा जोन-१डी  द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश दाधीच का सम्मान।

भरतपुर, 28 अगस्त 2020 । विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश दाधीच के भरतपुर आगमन पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारिवृन्द द्वारा उनका आदर-सत्कार किया गया। प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री इंदुशेखर शर्मा ने साफा पहनकर स्वागत किया, जिलाध्यक्ष शहर व देहात श्री ताराचन्द शर्मा ने अंगवस्त्र पहनकर उनका सम्मान किया, श्री बृजभूषण शर्मा ने पुष्पमाला पहना कर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर श्री मुकेश दाधीच ने अपने वक्तव्य में कहा कि विप्र फाउंडेशन ने इन दस वर्षों में ब्राम्हणों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, यही नहीं ब्राम्हण समाज हित के लिए अनेक योजनाए और प्रकल्प विफा ने शुरू कर रखे है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री इंदुशेखर शर्मा ने श्री मुकेश दाधीच का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भरतपुर संभाग ने विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रत्येक प्रकल्प पर कार्य करना आरम्भ कर दिया है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…