राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा जोन-१० ने किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नौदिवसीय कार्यक्रम।

जोनल समाचार

राउरकेला, 11 अक्टूबर 2018। शारदीय नवरात्र के अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-१० एवं ब्राह्मण कल्याण सभा के संयुक्त तत्वावधान में नौदिवसीय कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के भिन्न भिन्न कार्यक्रम रखे। इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को साकार करने के लिए वैश्विक संस्था विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री रामअवतार शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा, ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष श्री भंवरलाल चोटिया की अगुवाई में दो दर्जन नवजात शिशुकन्याओं को उपहार के रूप में बेबी कीटस, दो जोड़ी कपडे, व तौलिया वितरण किया और माताओं को बेहतर लालन पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक श्री विनय शर्मा ने बताया कि नवरात्र के प्रत्येक दिन नवजात शिशु कन्याओं को उपहार दिया जायेगा। इस अवसर पर शान्तिलाल पारीक, अजय शर्मा, सुरेश शर्मा, संतोष पारीक, डॉ. सुशिल दायमा, डॉ. दीनबंधु पंडा, मुशद्दी लाल शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, जुगलकिशोर शर्मा, मनोहरलाल महर्षि. राजेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, राममेहर शर्मा, जगदीश हरित, कैलाश पारीक, जे. पि. जोशी, पुरुषोत्तम कोमल, अजय चोटिया सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…