राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा जोन-१० महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय कार्यकारिणी की ज़ूम मीटिंग संपन्न।

विफा जोन-१० महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय कार्यकारिणी की ज़ूम मीटिंग संपन्न।

भुवनेश्वर, 8 अप्रैल 2021 । प्रांतीय अध्यक्षा पूनम शर्मा के द्वारा ज़ूम मीटिंग की गयी। इस मीटिंग का गणेश वंदना के साथ शुभारंभ हुआ। इस मीटिंग में विशेष मुद्दों पर चर्चा हुई और सभी शाखाओं की अध्यक्ष, महासचिव के साथ कोषाध्यक्ष को भी जोड़ा गयाI मुख्य मकसद था कि सचिव और कोषाध्यक्ष को उनके दायित्वों के बारे में अवगत कराया जाएI महासचिव को भी उनके द्वारा तैयार की जाने वाली (प्रतिमाह और छमाही रिपोर्ट) रिपोर्ट के बारे में भी अवगत कराया गया। मीटिंग में शामिल सदस्यों ने अपने कुछ शंकाओं को पूनम जी के साथ सांझा किया जिसका तुरंत ही मीटिंग में ही निवारण हो गया I पिछली मीटिंग के कुछ बातों पर भी रोशनी डाली गई। प्रति माह के आखिरी शनिवार को प्रांतीय मीटिंग किए जाने का निश्चय हुआI यह मीटिंग बारी बारी से प्रत्येक शाखाओं के साथ होने का निश्चय किया गया हैI साल में 4 सामुहिक मीटिंग (सभी शाखाओं के साथ) करने पर भी विचार किया गयाI मीटिंग सुचारू रूप से संपन्न हुई और इसमें सभी शाखाओं के द्वारा हिस्सा लिए जाने पर उनका धन्यवाद किया गयाI अंत में प्रांतीय महासचिव आशा शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…