राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा जोन-१ जयपुर द्वारा परशुराम सर्कल पर पूजा अर्चना।

विफा जोन-१ जयपुर द्वारा परशुराम सर्कल पर पूजा अर्चना।

जयपुर, 14 मई 2021। श्री परशुराम जन्मोत्सव पर आज विप्र फाउंडेशन जयपुर द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित परशुराम सर्किल पर पूजा, आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री सतीश शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन हर साल यहाँ श्री परशुराम का पूजन करता है और यहाँ पर मूर्ति की स्थापना भी विप्र फाउंडेशन द्वारा ही गयी थी। इस अवसर पर जयपुर के यशस्वी सांसद और विप्र फाउंडेशन के सरंक्षक श्री रामचरण वोरा, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल, संगठन महामंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा, महामंत्री श्री अजय पारीक, कोषाध्यक्ष श्री नरेन्द्र हर्ष, उपाध्यक्ष श्री केदार शर्मा, सचिव श्री सुशील शर्मा, श्री शशिप्रकाश शर्मा, श्री दिलीप भारद्वाज सहित विप्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। लॉक डाउन के चलते अन्य सभी कार्यकर्ताओं को घरों में रहकर पूजा करने का आह्वान किया गया है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…