राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा जोन 7 की हावड़ा महिला इकाई द्वारा बेटी बचाओ कार्यक्रम

जोनल समाचार

हावड़ा 22 दिसम्बर 2016 । विप्र फाउंडेशन के देश्वयापि बेटी बचाओ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुवे विफा जोन-7 विफा महिला इकाई द्वारा पश्चिम बंगाल के हावड़ा अंचल के शिक्षा सदन विद्यालय में बेटी बचाओ अभियान का दिव्य आयोजन रखा गया। जिसमें स्कूल की लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया। बेटी बचाओ पर बनी फिल्म को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया । तत्पश्चात भागवत प्रवक्ता सुश्री पूजा जोशी जी ने बहुत ही सुन्दर तरीके से बेटी की परिभाषा समझायी। इस आयोजन में विफा जोन 7 की महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती मधु श्रीमाली , श्रीमती इन्दु सिखवाल, श्रीमती कमलेश सिखवाल, श्री हर्ष सिखवाल श्री मदनलाल जोशी सहित स्कूल की अनेकों अध्यापिकाएं एवं संस्था के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थें। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सिखवाल ने किया। प्रदेशाअध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, मंत्री श्री दिलीप सिखवाल सहित सभी ने महिला इकाई द्वारा सफल आयोजन की सराहना की।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…