पाली 20 मार्च 2020। वैश्विक महामारी के कारण पाली शहर के मार्किट में मास्क कमी को देखते हुए विप्र फाउंडेशन ने शहर मं मास्क पूर्ति का बीड़ा उठाया और घरों में मास्क बना कर वितरण का निर्णय किया। पाली शहर अध्यक्ष श्री नरेश बोहरा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन पाली जिला इकाई ने सर्व प्रथम निःशुल्क मास्क वितरण का कार्य पाली स्थित शिव मंदिर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में किया। विप्र फाउंडेशन महामंत्री श्री दिलिप दवे ने कहा कि विप्र फाउंडेशन पाली के सभी पदाधिकारीगण और सदस्यगण शहर शहर में घूम कर मास्क वितरण करेंगे तथा लोक डाउन के नियमों का भी पूरणतया पालन करेंगे। लोगों को भी करोना के बारे में जागरूक करते हुए घर में रहने और एक दूसरे से दुरी बनाये रखने का आह्वान करेंगे। आज शिव मंदिर हाऊसिंग बोर्ड पर पाली शहर अध्यक्ष श्री नरेश बोहरा व महामंत्री श्री दिलिप दवे के तत्वावधान में 425 मास्क का निस्वार्थ वितरण किया गया।
विफा पाली द्वारा निशुल्क मास्क वितरण।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…