राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा पीलीबंगा तहसील ईकाई का गठन।

जोनल समाचार

पीलीबंगा, 16 अगस्त 2018। बृहस्पतिवार को पीलीबंगा स्थित श्रीपति कन्या महाविद्यालय में विप्र फांउडेशन की तहसील स्तरीय मीटिंग रखी गयी। इस बैठक में विप्र फाउंडेशन जोन-१बी के प्रदेश सचिव श्री एल. डी. तावणीयाँ व हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष श्री कालूराम ओझा के सान्निध्य में हुई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गये। विप्र फाउण्डेशन पीलीबंगा तहसील की कार्यकारिणी घोषित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री कालूराम ओझा ने घोषणा की कि तहसील अध्यक्ष का पद डॉ. सतीश शर्मा को दिया गयाहै। इसी तरह से पीलीबंगा तहसील के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का पदभार सुभाष गौड़ को दिया गया। इस अवसर पर तहसील के प्रबुद्ध नागरिकों और प्रदेश व जिला पदाधिकारी ने तहसील अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा और पीलीबंगा तहसील के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष गौड़ को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस बैठक में जिला सचिव कुलदीप तावणींया और विकास भनौत, आनन्द शर्मा, गिरधारी शर्मा, मदन गुरावा, सुरेश शर्मा, विजय कायल, निमित शर्मा, दिनेश शर्मा, सतीश गौड़, तुलसी शर्मा, महेश चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, विजय सारस्वा सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…