राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा बालोतरा ईकाई द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

जोनल समाचार

बालोतरा, 31 जुलाई 2018 विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बालोतरा व महर्षि गौतम चिकित्सा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बालोतरा के  नेहरू कॉलोनी वार्ड संख्या 23 स्थित महावीर सेवा सदन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री श्यामसिंह राजपुरोहित सोढा ने बताया कि  300 मरीजों की जांच की गई जिसमें मस्तिक रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, हार्ट रोग का परामर्श और इलाज किया गया। कार्यक्रम में मेडी प्लस हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा सेवा दी गई जिसमें मुख्य भामाशाह गोविंद सिंह राजपुरोहित, कालूडी, पारसमल भंडारी, ओमजी बाठिया ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम सिंह राजपुरोहित, जिला मंत्री ओम सिंह, जिला मंत्री निखिल अवस्थी, मनीष राजगुरु, नगर अध्यक्ष महेश पंचारिया, महेंद्र पंचारिया, ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश राजपुरोहित, प्रदीप तिवारी, प्रदीप शर्मा, सीपी शर्मा, मनीष शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित कई विप्र बंधु उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…