राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा बैठक में निर्णय - जयपुर और उदयपुर में उच्च शिक्षा सेंटर की स्थापना शीघ्र।

जोनल समाचार

बैंगलोर 7 सितम्बर 2019। विप्र फाउण्डेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निर्णय के अनुसार जयपुर में प्रस्तावित बालिका छात्रावास, कोचिंग क्लासेज व वैदिक रिसर्च हेतु 50 हजार वर्ग फिट के सेण्टर फॉर एक्सीलेंस का निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा। श्री ओझा ने बताया कि जयपुर में इस बहु उद्देश्यीय भवन का निर्माण शीघ्र ही शुरू होने वाला है। उदयपुर जोन के प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा एवं पदाधिकारियों ने उदयपुर में 40000 स्कवायर फ़ीट में बने भवन के पेपर केन्द्रीय पदाधिकारियों को सौंपते हुए भवन का विवरण पेश किया। वृहद् चर्चा करने के बाद इस बैठक में निर्णय लिया गया कि उदयपुर में संस्था द्वारा नव-अधिगृहित परिसर में कॉलेज की स्थापना की जायेगी। श्री ओझा ने कहा कि इस कॉलेज में उच्च शिक्षा के साथ साथ उपार्जन के लिए विशेष कोर्स भी होगा जिससे शिक्षा पूर्ण होने के बाद शिक्षार्थी अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…