राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सिद्धि दिवस के रूप में मनाई जाएगी परशुराम जयन्ति।

विफा महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सिद्धि दिवस के रूप में मनाई जाएगी परशुराम जयन्ति।

गांधीनगर, 21 अप्रैल 2020। विप्र फाउंडेशन की ओर से भगवान श्री परशुराम जन्म महोत्सव को स्वास्थ्य सिद्धि दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विप्र फाउंडेशन के देशभर के कार्यकर्ता जरूरतमंदों के लिए एक लाख थाली भोजन का प्रबंध करने का संकल्प लेंगे। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा के अनुसार देश को कोरोना से निजात दिलाने के लिए मां दुर्गा के मंत्र के साथ एक करोड़ जाप के साथ पूजन की शुरुआत की जाएगी। श्री परशुराम जन्म उत्सव से आदि शंकराचार्य की जन्म जयंती तक यानि 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक जाप किए जाएंगे। रेवासा अग्रपीठाधीश्वर राघवाचार्य वेदांती के मुख्यत्व तथा महंत श्री घनश्याम बावजी के मुख्य संयोजन में हो रहे इस आयोजन को प्रमुख संत, महंत, प्रवक्ता, आचार्य, प्रमुख मंदिर के पुजारी, विद्वान, धर्म अध्यात्म जगत के लोग अगुवाई करेंगे। लोक डाउन के कारण सरकारी गाइडलाइन की पूर्ण पालना करते हुए अपने-अपने घरों व आश्रय स्थलों पर ही मंत्र जाप व संकल्प करने की सलाह दी गई है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…