जालोर, २५ जून २०१८। महिला संगठन को आगे और शक्तिशाली बनाने का सार्थक कदम बढ़ाते हुए जालोर जिला ईकाई को गठित किया गया। जोन-१ बी के महामंत्री श्री जितेन्द्र गौड़ ने प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचन्द सारस्वत और राजस्थान के सहसंयोजक श्री विनोद अमन से विचार विमर्श कर महिला जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती प्रेमलताजी और महिला जिला महामंत्री के रूप में श्रीमती लताजी व्यास को मनोनीत किया है। श्री गौड़ ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं व युवाओं को संगठन से जोडकर संगठन को और मजबूत किया जाये और महिला जिलाध्यक्ष के श्रीमती प्रेमलताजी और महिला जिला महामंत्री श्रीमती लताजी व्यास अपेक्षा करते हैं कि व्यवस्थित जिला कार्यकारिणी बनाकर संगठन को मज़बूती प्रदान करायेगी। हम महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलताजी व जिला महामंत्री श्रीमती लताजी व्यास को बहुत-बहुत बधाई,उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं प्रदान करते है।
विफा महिला प्रकोष्ठ जालोर ईकाई का गठन।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…