राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा महिला प्रकोष्ठ ने 7 दिन 7 लाख अभियान की कमान संभाली।

विफा महिला प्रकोष्ठ ने 7 दिन 7 लाख अभियान की कमान संभाली।

कोलकाता, 30 मार्च 2020। विप्र फाउंडेशन के महत्वपूर्ण अभियान ७ दिन में ७ लाख मास्क वितरण अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती चन्द्रकान्ता पुरोहित ने बताया कि ज्यों ज्यों श्री रामनवमी नजदीक आ रही है त्यों त्यों मास्क निर्माण का कार्य द्रुत गति से आगे बढ़ने लगा है। विप्र फाउंडेशन के आह्वान पर 7 दिन7लाख मास्क मुहिम का देश भर में जोरदार असर दिखने लगा है। महिलाएँ उत्साहपूर्वक मास्क निर्माण अथवा खरीद कर वितरण की तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि उनको इस बात की ख़ुशी है कि अब तक 18 राज्यों में इस बाबत बात की और सभी ने खुशी खुशी मुहिम को आगे बढ़ाने का आश्वासन ही नहीं दिया अपितु काम में भी लग गये। ऐसे कुछ समर्पित कार्यकर्ताओं के नाम है : हनुमानगढ़ में श्रीमती मंजू शर्मा जी, बीकानेर में श्रीमती आशा पारीक जी, जयपुर में श्रीमती सुनीता शर्मा जी व अन्य मास्क मुहिम को सफल बनाने में जुटी दिख रही हैं।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…