राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा महिला प्रकोष्ठ भुवनेश्वर द्वारा तृतीय दिवस पर "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम।

विफा महिला प्रकोष्ठ भुवनेश्वर द्वारा तृतीय दिवस पर "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम।

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल 2021 । आज विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ भुवनेश्वर द्वारा नवरात्र के तृतीय दिवस प्रोजेक्ट "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ"के तहत आज जन्मी नवजात कन्याओं में एवं उनकी माताओं का सम्मान किया गया। आज कैपिटल होसपिटल में उपयोगी वस्तुएं देकर जच्चा एवं नवजात कन्याओं को सम्मानित किया गया। जिनमें नवजात शिशु के काम आने वाली चीजें जैसे बच्चे की ड्रेस, डायपर,तेल ,साबुन, पाउडर, तोलिया, मां के लिए होर्लिक्स, सैनिटाइजर आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ दास , विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री ओमप्रकाश मीश्रा, श्री राधे श्याम शर्मा, पशुपति शर्मा, संदीप शर्मा, शाखा अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा मीश्रा, पिंकी शर्मा, संजु शर्मा, अनु शर्मा, पूनम शर्मा एवं सभी सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न हुआ, नवरात्र के बाकी ६ दिन भी इस कार्यक्रम को जारी रखा जायेगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…