राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा महिला प्रकोष्ठ, सम्बलपुर द्वारा नवरात्र के प्रथम दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम।

विफा महिला प्रकोष्ठ, सम्बलपुर द्वारा नवरात्र के प्रथम दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम।

सम्बलपुर, १३ अप्रैल २०२१। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, सम्बलपुर द्वारा नवरात्र के प्रथम दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आज अपने समाज की एक कन्या का दाखिला विद्यालय में करवाया गया तथा उस कक्षा की किताब कॉपी यूनिफॉर्म दिलवाया गया। उसकी 6 महीने की स्कूल फीस भर दी गई है। और आगे जब तक संभव हो पाएगा संबलपुर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा सहायता की जाएगी । कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए इस शुभ कार्य के लिए हमारी प्रांतीय महासचिव श्रीमती सुनीता जी शर्मा एवं हमारी शाखा अध्यक्ष श्रीमती ममता जी शर्मा पूरी टीम की तरफ से वहां उपस्थित थे। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा ने कहा कि अपने समाज की कोई भी जरूरतमंद बच्ची पढ़ना चाहती हो तो विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ उनकी हर संभव सहायता करने को तैयार है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…