राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा युवा प्रकोष्ठ बाली ईकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। पर्यावरण पर चर्चा।

बाली, 28 जुलाई 2018।  विप्र फाउण्डेशन पाली देहात कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक बाली तहसील के भाटून्द कस्बे में स्थित बालाजी मन्दिर प्रांगण में शनिवार को  राखी गयी। इस बैठक में प्रदेश सचिव दिलीप दवे, जिलाध्यक्ष दिनेशसिंह राजपुरोहित, तहसील अध्यक्ष सुरेश बोहरा मंचासीन थे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित महानुभावों को पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया गया। विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री दिलीप दवे ने विप्र फाउण्डेशन द्वारा समाजोत्थान हेतु किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वास्थ्य बीमा योजना, कैरियर काउन्सलिंग और इ-कॉमर्स के बारे में अवगत कराया। निर्णय लिया गया कि पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने और प्रत्येक को दो पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए जन संपर्क किया जायेगा। इस अवसर पर बलि तहसील अध्यक्ष सुरेश बोहरा, महामंत्री अभिषेक दवे, कैलाश त्रिवेदी, कृष्णकान्त, मुकेश जानी, मनोज द्धिवेदी, भरत दवे, अरविन्द पाराशर, संदीप दावे, नीतेश शर्मा, अरविन्द जोशी, ललित त्रिवेदी, करणसिंह राजपुरोहित, भावेश त्रिवेदी, विकास जानी, किरण त्रिवेदी, शांतिलाल जानी, गोविन्द दवे, विनोद दवे, शैलेश त्रिवेदी, चन्द्रकान्त सहित कई लोग उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…