राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा सम्बलपुर महिला प्रकोष्ठ द्वारा आत्मरक्षा कार्यशाला।

जोनल समाचार

संबलपुर, 22 दिसम्बर 2019। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, सम्बलपुर इकाई ने विप्र फाउंडेशन का दशाब्दी समारोह एक सकारात्मक सोच और आज के समयानुरूप अलग तरीके से मनाया। विफा की सभी महिलाओं ने महिलाओं की आत्मरक्षार्थ और आत्म सुरक्षा के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। आज प्रथम दिन लगभग 50 बच्चियों ने उस में हिस्सा लिया। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को प्रारंभिक सफलता दिलाने के लिए तन-मन और धन से पूरी कोशिश की और उसमे सफलता भी मिली। बच्चियों को भी आत्मरक्षा के गुर सीखने में बहुत अच्छा लगा, बड़े ही चाव लगन से वे सारी बातों को सुन व सारे क्रियाओं को कर रही थी। 2 घंटे के इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की सभी महिलाओं व सीखने आई सभी बच्चियों ने खूब आनंद उठाया। खानपान के साथ आज के कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती शशि लाटा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए आशा प्रकट की कि आगामी चार दिन की कार्यशाला भी बहुत ही सफल होगी और आप सबका समर्थन ऐसे ही मिलता रहेगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…