राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

शिकारगढ़ मिलिट्री कैंटोनमेंट में 1021 पौधों का रोपण, हरित भविष्य का संकल्प

जोनल समाचार
शिकारगढ़ मिलिट्री कैंटोनमेंट में 1021 पौधों का रोपण, हरित भविष्य का संकल्प

जोन 1C के पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत विप्र फाउंडेशन की ओर से जोधपुर स्थित शिकारगढ़ मिलिट्री कैंटोनमेंट क्षेत्र में सघन पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान कुल 1021 विकसित पौधों का रोपण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 8 से 10 फीट ऊंचाई वाले विकसित पौधे लगाए गए। अभियान के माध्यम से क्षेत्र को अधिक हरित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के साथ-साथ समाज में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

विप्र फाउंडेशन का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रकृति का संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा सामाजिक कर्तव्य है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…