राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

श्रीकोलायत विफा युवाप्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन

जोनल समाचार

बीकानेर 7 जनवरी 2018 राष्ट्रीय एकता समाजिक समरसता स्वजातीय गतिशीलता के उद्देश्य से क्रियाशील ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन के देहात अध्यक्ष श्री रामेश्वर जाजड़ा प्रभारी श्री रेवंत सांखी की अनुशंषा पर विप्र फाउंडेशन युवाप्रकोष्ठ राजस्थान जोन बी.1 के प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश ओझा ने श्रीकोलायत तहसील का गठन करते हुए सर्वसम्मति से श्री रमेश पुरोहित को अध्यक्ष एवं श्री जयप्रकाश जाजड़ा और श्री घनश्याम पंचारिया को महामंत्री मनोनीत किया है। आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त पदाधिकारी आगामी एक सप्ताह में श्रीकोलायत की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन की गतिविधियों को विधिवत रूप से संचालित कर ब्राह्मण समाज मे इस संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…