राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

श्री गजानन्द शर्मा को पाकिस्तान की जेल से रिहा होने पर विफा कोटा ने मनाया जश्न।

जोनल समाचार

कोटा, 14 अगस्त 2018। विप्र फाउंडेशन के सरंक्षक और जयपुर के संसद श्री रामचरण बोहरा के अथक प्रयास से पाकीस्तान की जेल में पिछले ३६ सालों से बन्द श्री गजानन्द शर्मा निवासी जयपुर को पाकिस्तान की जेल से रिहा कराने और उसके सकुशल घर पहुँचने पर विप्र फाउंडेशन कोटा ईकाई ने खुशियां मनायी और बधाइयाँ बांटी। कोटा के गौत्तम वाटिका दादाबाड़ी पर विप्र फाउंडेशन के कोटा जिलाध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, गौत्तम समाज दादाबाड़ी के संरक्षक श्री जगमोहन जी गौत्तम अध्यक्ष श्री प्रवीण जी पंचौली सहित सैंकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के बन्धु उपस्थित रहे। इस अवसर पर सबने मुंह मीठा किया और विप्र फाउंडेशन की बहुत बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…