राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

श्री परशुराम जन्मजयन्ति के शुभ अवसर पर चित्र और सुलेख प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

जोनल समाचार

कोलकाता, १८ अप्रैल २०१८। गत माह २६ मार्च २०१८ को आराध्यदेव के प्रति युवाओं में और अधिक जागरुकता लाने के उद्देश्य से श्री परशुराम जन्मोत्सव पर भगवान श्री परशुरामजी का रंगीन अथवा श्वेत श्याम एक चित्र एवं उनके विराट व्यक्तित्व के विविध आयामों और सशक्त समाज की रचना में उनकी भूमिका पर अपने मौलिख विचार 200 शब्द लिखने की प्रतियोगिता रखी थी। श्री परशुराम जन्मजयन्ति के शुभ अवसर पर इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें प्रथम विजेता उदयपुर (राजस्थान) से हेमलता पानेरी, ११०००/-, द्वितीय विजेता उदयपुर(राजस्थान) से ही कोमल शर्मा, ७०००/- और तृतीय विजेता चुरू (राजस्थान) से  जितेंद्र शर्मा, ५०००/- रहे। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार राघवेंद्र मिश्रा शंकरपुर (उत्तरप्रदेश), प. हर्षित वैद्य गाडरवारा (मध्यप्रदेश), रवींद्रनाथ शर्मा बोरखेड़ा, कोटा (राज.), गनिष्ठा शर्मा उदयपुर (राज.) को प्रत्येक को १०००/- घोषित हुआ।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…