आबूरोड, 30 अप्रैल 2017। विप्र फाउण्डेशन आबूरोड ईकाई ने आबूरोड स्थित रामझरोखा, केशरगढ़ में श्री परशुराम जयन्ति का भव्य आयोजन किया। विफा जोन-१बी के प्रदेशाध्यक्ष श्री जीतेन्द्र गौड़ ने बताया कि विफा के समरसता की भावना का सम्मान करते हुए एम. डी. डॉ. निर्मला दायमा के नैतृत्व में सभी वर्गों के लिए निःशुल्क एक्यूप्रेसर कैम्प का रखा गया। जिसमे सैंकड़ों लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के संचालन का प्रभार रवि शर्मा, गोपाल शर्मा और तुषार त्रिवेदी को सौंपा गया। इस अप्रतिम मंगल प्रसंग को भव्यतम बनाने के लिए अपरिमित अनुभव, संस्कारों से ओतप्रोत हमारी अनमोल विरासत 75 साल व ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों/अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजस्थान जोन 1बी के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गौड़, आबूरोड शहर जिलाध्यक्ष तुषार त्रिवेदी, आबूरोड विप्र युवा मण्डल के जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, आबूरोड ग्रामीण जिलाध्यक्ष भरत पुरोहित कासीन्द्रा ने महती भूमिका निभाई। विफा के जोशी कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में समर्पित भाव से अपनी सहभागिता निभाई।
श्री परशुराम जयन्ति पर आबूरोड में वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…