राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

श्री राजेश कर्नल को जोन-1 का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत करने पर विफा के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहार।

जोनल समाचार
श्री राजेश कर्नल को जोन-1 का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत करने पर विफा के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहार।

जयपुर, 2 सितम्बर 2020 । जयपुर संभाग के कद्दावर व्यक्तित्व, जयपुर बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष, गुर्जरगौड़ छात्रावास जयपुर के अध्यक्ष, राजस्थान चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष, सुबोध कॉलेज जयपुर के पूर्व महामंत्री, विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के निवर्तमान महामंत्री, तीन दशकों से समाजसेवा में सक्रिय भूमिका के सशक्त, तेजस्वी व ओजस्वी हस्ताक्षर एडवोकेट श्री राजेश कर्नल को विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 जयपुर का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहार है। आज श्री राजेश कर्नल के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमे पूर्व विधायक शंकर शर्मा, मुकेश दाधीच, विनोद अमन, सतीश चन्द्र शर्मा, जुगल शर्मा, केदार शर्मा, माधव शर्मा, अजय पारीक, अंकेश महर्षि, राजू धावास सहित अनेक वरिष्ठजनों ने आज ज़ोन-1 के अध्यक्ष राजेश कर्नल को साफा-दुपट्टा पहना कर स्नेह सम्मान प्रदान कर शुभेक्षाएँ प्रदान की। इस सुखद मौके पर सब ने साथ मिलकर विप्र फाउंडेशन के विकास की गति को जयपुर में नयी ऊंचाई तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। राजेश कर्नल ने कहा कि विप्र फाउंडेशन हम सब के लिये एक वृहद परिवार के रूप में है। कल से असंख्य लोगों ने जिस प्रकार अपनत्व व खुशी व्यक्त की है मैं आप सबके इस प्यार की ऊर्जा से संगठन को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूँगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्षद्वय शंकर शर्मा व मुकेश दाधीच ने कहा कि हम पूर्ण आश्वस्त हैं कि विप्र फाउंडेशन की साख को और समृद्ध करने में हमारा जयपुर अग्रणी रहेगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…