राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

सपना हुआ साकार, सूरत ईकाई ने रचा स्वर्णिम इतिहास

जोनल समाचार

सूरत 4 जनवरी 2017 । यह दिन  विप्र फाउण्डेशन के लिए अविस्मरणीय स्वर्णिम दिन रहा । विप्र फ़ाउण्डेशन की सूरत ईकाई ने यह  स्वर्णिम इतिहास रचा है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से कार्य को साकार किया, वंदन, अभिनंदन । जब मील के पत्थर के रूप मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्णतया समर्पित सहयोग , विश्वासपूर्ण आर्थिक योगदान के तहत सूरत के पदाधिकारियों ने विप्र फाउण्डेशन के निज भवन का पंजीयन रजिस्ट्रार ऑफिस में करवा कर सभी विप्र समाज को गौरव की अनुभूति करवाई । उल्लेखनीय है कि सूरत के परवत  पाटिया  स्थित सरोली श्री कृष्णा हाउस के पीछे विप्र फाउण्डेशन ने कार्यालय तथा अतिथि गृह के लिए तीन मंजिला इमारत को खरीदा है जिसका जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा । ततपश्चात बहुत ही उम्दा कार्यालय विप्र फाउण्डेशन का सूरत में मूर्तिमन्त होगा । इस भवन का उपयोग कैरियर काउंसलिंग, स्वावलंबन केंद्र, अतिथिगृह, और अन्य समजोपयोगि प्रकल्प के लिये किया जायेगा। 4 जनवरी 2017  रजिस्ट्रार ऑफिस में विप्र फाउंडेसन के अध्यक्ष घनश्याम जी सेवग के साथ सांवरमल जी माटोलिया, दिनेश जी शर्मा, जगदीश जी रतावा, दुर्गाप्रसाद जी दायमा, मेघराज जी पंचारिया, सुरेंद्र जी खंडेलवाल, प्रेमजी जोशी , दिनेश दाघीच , मीठालाल जी पालीवाल, ललित दाघिच आदि विप्र अग्रणी महानुभाव उस  समय  उपस्थित रहे । भविष्य मे इसी कार्यालय से विप्र फाउण्डेशन के सभी रचनात्मक कार्य संचालित किए जाएंगे । जहां कोलकाता में जून 2016 कोलकाता के प्रमुख मार्ग शरत बोस रोड स्थित ३५०० स्क्वायर फुट जगह बुक की गयी थी, उसी संकल्प के तहत वस्त्रनगरी में संस्था का देश में एक और भवन ख़रीदा गया ।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…