जयपुर 30 मार्च 2020। विप्र फाउंडेशन के प्रतिष्ठित अभियान "सात दिन सात लाख मास्क" की मुहिम में जयपुर में पहले दिन ही रफ्तार पकड़ ली है। विप्र फपंडशन के आह्वान पर लोगों को बड़ा जोश मिल रहा है और जोश से लोगों ने इसे हाथों हाथ क्रियान्वित करने का बीड़ा उठा लिया है। संस्था के पदाधिकरी और सदस्य गण इस संकट की घड़ी में बढ़-चढ़ कर इस अभियान से जुड़ रहे हैं। जयपुर में लोगों ने अपने अपने घरों में सिलाई मशीन लगाकर मास्क बनाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक ने सांगानेर में श्री राजेश जी पारीक व समाज के अन्य लोगों के सहयोग से एक फैक्ट्री के अंदर मास्क बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चालू किया है। आज भी लोकडाउन के बावजूद व्यवस्था की देखरेख में उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारी गण पूर्णतया समर्पण भाव से लगे हुए हैं। इस अवसर पर श्री विमलेश महर्षि ने बताया की जयपुर में मास्क वितरण करने में लोग एवं संस्थाएं आगे आ रही है।
सात दिन सात लाख मास्क मास्क अभियान में विफा जयपुर ने निभाई भागीदारी।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…