राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

सायला में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में फागोत्सव का आयोजन

जोनल समाचार
सायला में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में फागोत्सव का आयोजन

सायला (जालौर), 21 मार्च 2021 । विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जालोर द्वारा रविवार को सायला कस्बे के दुदेश्वर महादेव मंदिर बगेची में फागोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत राधाकृष्ण की मूर्ति के सामने दीप प्रव्जलित कर की व भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। कार्यक्रम संयोजक उषा दवे ने बताया कि इस फागोत्सव आयोजन में ठाकुरजी को रंगरंगीले पुष्पों की वर्षा के साथ होली खेलायी गयी और पानी बचाने का संदेश दिया। सुमधुर भजनों से भगवान श्रीनाथ जी को रिझाया गया। महिलाओं ने भजन प्रस्तुति के दौरान श्रीनाथजी के समक्ष नृत्य व होली खेल कर ठाकुर जी को रिझाया। व राधा कृष्ण की झांकी तैयार कर होली खेली गई। वही विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री मीना शर्मा का कार्यक्रम संयोजक उषा दवे व भाविका त्रिवेदी ने स्वागत किया। इस दौरान मातृशक्ति संगठन को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल त्रिवेदी व महामंत्री सुखदेवसिंह राजपुरोहित ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान लता त्रिवेदी, मंजू दवे, संगीता त्रिवेदी, पूर्णा दवे, मधु दवे, दीपांजलि पांडेय, तरुणा राजपुरोहित,गायत्री दवे,देव कन्या दवे,सविता रावल सहित मातृशक्ति मौजूद रही।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…