राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

सारस्वत सनराइजर्स ने पारीक इलेवन को हराया ।

जोनल समाचार

कोलकाता, २० मार्च २०१६,

विप्र चैंपियंस की श्रृंखला में रविवार को दिलचस्प मुकाबला हुआ । पारीक इलेवन ने टॉस जीत कर पहले फील्ड करने का फैसला किया । सारस्वत सनराइज़र्स ने १२३ रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया । जिसमें ओपनर बल्लेबाज आदित्य ने ३० रन तथा २ विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब जीता । पारीक इलेवन ने रनों का पीछा करते हुए अच्छा एवं संतुलित खेल खेला किन्तु सारस्वत सनराइज़र्स की तूफानी गेंदबाजी के सामने जीत के अंकों तक नहीं पहुँच पाये । मनीष जोशी ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए ४ विकेट लिये । सारस्वत सनराइज़र्स १५ रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में चला गया है। पारीक इलेवन के कप्तान संजय पारीक ने उम्दा बल्लेबाजी की । सारस्वत सनराइज़र्स के कप्तान दीपक ओझा ने टीम सारस्वत के दृढ इरादों को जीत का श्रेय दिया । मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे । सज्जन शर्मा, अमित शर्मा, पवन बुवनिया, मुकेश पुरोहित, काकू पुरोहित, मुल्तान पारीक, लूणकरण शर्मा, प्रकाश जोशी, तोलाराम तवानिया, चम्पालाल पारीक, वासुदेव शर्मा सहित अन्यों ने कार्यकर्ताओं एवं खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया । लीग के संयोजक स्वयंप्रकाश पुरोहित ने बताया कि २७ को सेमीफाइनल के मैच होंगे ।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…