सूरत, 10 जनवरी 2020। सूरत प्रवासी सारस्वत समाज कुण्डिया द्वारा सूरत के वि.आई.पी. रोड स्थित मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाईचारे और आपसी प्रेम के लिए आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में १० टीमों ने सदभाव के साथ क्रिकेट का मैच खेला। १३ जनवरी तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता में १० जनवरी को विप्र फाउंडेशन जोन-१५ गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष श्री तुलसी भाई राजपुरोहित, सूरत के जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सेवग एवं महामंत्री श्री मीठालाल पालीवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर सारस्वत समाज कुण्डीय के पदाधिकारियों और मैच आयोजन समिति ने प्रदेशाध्यक्ष श्री तुलसी भाई राजपुरोहित, सूरत के जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सेवग एवं महामंत्री श्री मीठालाल पालीवाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर सारस्वत समाज के अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।
सारस्वत समाज कुण्डिया द्वारा विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी सम्मानित।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…