सूरत, १८ अप्रैल २०१६। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशिल ओझा के सानिंध्य में घनश्याम शर्मा के शिवशक्ति भवन में गुजरात तथा सूरत जिला की कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें मुख्यरूप से सूरत जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विष्णु खण्डेलवाल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया । गुजरात एवं सूरत के सभी पदाधिकारियों और समस्त कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी गयी । इस बैठक में विप्र शिक्षा निधि, बेटी बचाओ-आठवां वचन, श्रीपरशुराम जयन्ति तथा अन्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई । विप्र फाउंडेशन भवन के लिए जमीन लेने का भी निर्णय हुआ और सभी पदाधिकारियों को जवाबदारी और कार्यभार सौंपा गया । बैठक में सांवरमल माटोलिया, खेमकरण सारस्वत, प्रित्तम शर्मा, महीला प्रकोष्ठ प्रमुख बिमलेश महर्षि, आठवां वचन प्रमुख सरोज शर्मा सहित कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे । इस अवसर पर विप्र शिक्षा निधि कोष में सूरत शहर को अग्रणी रखने का भी आश्वासन दिया गया ।
सूरत बैठक में भावी योजनाओं पर चर्चा, विप्र शिक्षा निधि में रहेंगे अग्रणी
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…