राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

सूरत में परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह का तृतीय दिन "बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ"

सूरत 26 अप्रैल 2017। श्री परशुराम जन्मजयन्ति के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन सामाजिक जागृति का कार्यक्रम " बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ" रखा गया।बेटियों को भी बेटों की तरह प्यार-दुलार और सम्मान मिले, दहेज़ विरोधी, कन्याओं का संरक्षण - संवर्धन की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मिलेनियम मार्केट प्रांगण में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। युवा और अभिनय कला में दक्ष कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सांय 6 बजे से तीन घंटे चले इस नाटक में यह दर्शाया गया कि बेटी परिवार के लिए कितनी अहम् है। पुरे नाटक को स्त्री, पुरुष और बच्चे तन्मयता और भावुक हो कर देखते रहे। सभी ने इस प्रोग्राम की सराहना की।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…