राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

हर्ष व्यास ने एशियन पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और विप्र समाज का गौरव बढ़ाया

हर्ष व्यास ने एशियन पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और विप्र समाज का गौरव बढ़ाया

वियतनाम में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का और समस्त विप्र समाज का गौरव बढ़ाने वाले, विप्र फाउंडेशन नाशिक के सदस्य श्री प्रमोद जी व्यास के पुत्र हर्ष व्यास पर हमें अत्यंत गर्व है। हर्ष की कड़ी मेहनत, अटूट लगन और समर्पण का यह स्वर्णिम फल केवल पदक की जीत नहीं है, यह प्रेरणा का प्रकाश है, जो आज की युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की दिशा में ऊर्जा भी प्रदान करता है। अब उनका चयन विश्व प्रतियोगिता के लिए हुआ है, यह हम सभी के लिए सम्मान और उत्साह का विषय है। विप्र फाउंडेशन परिवार की ओर से हर्ष को आगे की यात्रा और विश्व स्तर प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…