राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

13 जुलाई, 2024 को कोलकाता ब्राह्मण समाज की मुकुटमणि संस्था राजस्थान ब्राह्मण संघ

जोनल समाचार
13 जुलाई, 2024 को कोलकाता ब्राह्मण समाज की मुकुटमणि संस्था राजस्थान ब्राह्मण संघ

13 जुलाई, 2024 को कोलकाता ब्राह्मण समाज की मुकुटमणि संस्था राजस्थान ब्राह्मण संघ के सप्तऋषि भवन में विधि-विधान से देव आह्वान, वास्तु पूजन करवाकर नवीनीकृत सभागार, रसोई घर, अतिथि कक्ष, कार्यालय, मीटिंग रूम, चिकित्सालय, सुविधाएँ आदि समाज को पुनः अर्पित कर दिये गये। राजस्थान ब्राह्मण संघ की अध्यक्ष दुर्गा व्यास ने पूजन करवाया जिसमें अनेक सदस्यगण पधारे। सभी ने इस नयनाभिराम और शानदार नवीनीकरण कार्य हेतु एक स्वर में पूरी कार्यकारिणी, सहयोगीवृंद के साथ संस्था सचिव श्री महेश शर्मा, पार्षद की भूरि-भूरि प्रशंसा की। महेश शर्मा जी ने जिस मेहनत और धैर्य के साथ अपने दायित्व को निभाते हुए यह काम किया है, यह अनुकरणीय है। कोलकाता नगर निगम में संस्था के तीन सदस्य पार्षद हैं और तीनों पार्षद श्रीमती मीनादेवी पुरोहित, पार्षद श्री विजय ओझा और संघ सचिव पार्षद श्री महेश शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। राजस्थान ब्राह्मण संघ से ही विप्र फाउंडेशन का जन्म हुआ है। अनेकानेक बधाई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…