राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

20 दिसंबर को सूरत में विप्र महाकुंभ

20 दिसंबर को सूरत में विप्र महाकुंभ

गुजरात के सूरत शहर में आगामी 20 दिसंबर, 2015 को विप्र महाकुंभ का भव्य आयोजन होगा| इस आशय की घोषणा आज यहाँ जाट समाज भवन में आयोजित बैठक में विप्र फाउंडेशन के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा की गयी | इस मौके पर सूरत प्रवासी राजस्थान हरियाणा के विप्र बंधुओ की सभी न्याति के स्वजनों की भारी संख्या में उपस्थिति थी | सूरत शहर के जाने-माने व्यवसायी, उद्योगपति श्री घनश्याम भाई शर्मा को स्वागताध्यक्ष मनोनीत किया गया | गुजरात प्रान्त के सचिव कर्मठ समाजसेवी श्री दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि, यह हम गुजरातवासियों का परम सौभाग्य हैं कि हमें विप्र महाकुंभ आयोजित करने का अवसर मिला हैं | इससे निश्चित रूप से गुजरात मे रहने वाले विप्रजनों में चेतना, स्वाभिमान जागृति, परस्पर सहयोग की भावना, संगठन शक्ति एवं दूरगामी सकारात्मक असर होगा | स्वागताध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा ने कहा कि शिव और शक्ति के आशीर्वाद से सूरत के कार्यकर्ताओं की मेहनत अवश्य रंग लायेगी तथा महाकुंभ सफलतम रहेगा | इस अवसर पर बैठक में सर्वश्री श्री सुशील ओझा,राष्ट्रिय संयोजक, श्री महावीर सोती,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री धर्मनारायण जोशी, गुजरात पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री, श्री श्रीकिशन जोशी,राष्ट्रीय महासचिव, श्री पवन पारीक, राष्ट्रिय सचिव, श्री ताराचंद सारस्वत कुलदीप राजपुरोहित , राजेंद्र झिरमिरिया श्री सुनील शर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री विजय विप्लवी, ने उपस्थितजनों को सम्बोधित किया |

Vipra Mahakumbh Surat

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…