राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

ईडब्ल्यूएस अधिकारों एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन सीकर ने सौंपा ज्ञापन

जोनल समाचार
ईडब्ल्यूएस अधिकारों एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन सीकर ने सौंपा ज्ञापन

विप्र फाउंडेशन सीकर द्वारा ईडब्ल्यूएस के अधिकारों एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम जिलाधीश श्री आशीष मोदी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, राज्य स्तरीय ईडब्ल्यूएस आयोग के गठन, पात्रता एवं प्रमाण-पत्र प्रक्रिया की नियमित समीक्षा तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए ईडब्ल्यूएस आरक्षण 10% से बढ़ाकर 18% करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने सरकार से इन लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…