गंगापुरसिटी में चैतन्य रथयात्रा का विप्र बंधुओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

गंगापुरसिटी, 12 नवम्बर 2018। जयपुर से बस्सी, दौसा, बाँदीकुई, निवला, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, नगर, डीग होते हुए कुम्भेर भरतपुर, महुआ, हिंडौन, करौली की यात्रा सम्पूर्ण के सुबह १० बजे गंगापुरसिटी पहुंची। इस "चैतन्य रथयात्रा" के साथ श्री अंकेश महर्षि, श्री विष्णु पारीक आदि रहे जिनका गंगापुरसिटी में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशाल जनसमूह की उपस्थिति में चैतन्य रथ यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए श्री अंकेश महर्षि ने बताया कि चैतन्य रथयात्रा के माध्यम से विप्र फाउंडेशन भारतीय संस्कृति का आधारस्तम्भ गाय, गीता व गायत्री महत्व का प्रचार प्रसार करते हुए अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही सबसे अपील की जा रही है कि आगामी दिसम्बर में विधानसभा चुनाव में सभी अपने अमुल्य वोट का सदुपयोग करें और कोई भी बिना वोट डाले नहीं रहे। २ घंटे के कार्यक्रम के बाद चैतन्य रथयात्रा लालसोट के लिए भव्य विदाई के साथ रवाना कर दी गयी। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय, जिला महामंत्री श्री शांतनु पाराशर, सहित विप्र फाउंडेशन के जिला पदाधिकारी और अनेक विप्रगण उपस्थित थे।

More from Zonal News