गजानन्द शर्मा की आजादी का उत्सव

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

भीनमाल, 14 अगस्त 2018। विप्र फाउंडेशन भीनमाल ईकाई ने पाकिस्तानी जेल से आजाद हुए गजानन्द शर्मा की घर वापसी की खुशी में शाम 7 बजे जालोर जिले की प्रत्येक तहसील स्तर पर आजादी का जश्न मनाया। विप्र फाउंडेशन की पंजाब ईकाई द्वारा कल वाघा बॉर्डर से रिहा करवाये गये गजानन्द को गाजे बाजे के साथ सड़क मार्ग से जयपुर लाया गया। शाम को सायं सात बजे विप्रफाउण्डेशन के भीनमाल अध्यक्ष श्री सत्यवानसिह राजपुरोहित (एडवोकेट) व महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री श्रीमती लताजी व्यास व दिनेश दवे की अगुवाई में भीनमाल केन्द्र पर कार्यकर्ताओ ने जीवनदासजी महाराज की बगेची मे पूज्य १०८ महामंडलेश्वर पूज्य जगदीशदासजी महाराज के सानिध्य में मिठाइयां खिलाकर मूह मीठा किया। श्री गजानन्द की पत्नी ने तीज के दिन 36 वर्षों बाद आ रहे पति को ईश्वर का उपहार बताया और विप्र फाउंडेशन का आभार जताया व धन्यवाद किया।

More from Zonal News