डॉ. दिनेश शर्मा के उपमुख्यमंत्री बनने पर विफा जयपुर में बंटी मिठाई

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर,19 मार्च 2017 । विप्र फाउण्डेशन जोन-1 द्वारा भी उतरप्रदेश मे विप्र फाउण्डेशन के शुभचिंतक और समर्थक डा.दिनेश शर्मा को योगी आदित्यनाथ के मंत्रीमण्डल में ऊपमुरव्यमन्त्री बनाये जाने पर मूर्ति चौराहा, जयपुर में खुशियां मनाई गयी।  विफा के प्रदेशाध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा के नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन जोन-1 के पदाधिकारियों, सदस्यों, जिला जयपुर के पदाधिकारीगण और विफ युवा ईकाई के सभी पदाधिकारियों ने मिल कर डा.दिनेश शर्मा को बधाई दी और शुभकामनाएं दी।  सब ने मिलकर एक दूसरे को मिठाइयां बंटी और गुलाल से एक दूसरे का स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान के संयोजक मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री राजेश कर्नल, वीसीसीआई के अध्यक्ष सुनील तिवाड़ी, जयपुर (शहर) जिलाध्यक्ष कैदार शर्मा, जोन-1 युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलदेव व्यास सहित शहर के अनेक गणमान्य विप्रगण उपस्थित थे।

More from Zonal News